फ्री फायर गेम में इस तरह ले मेंबरशिप का सब्सक्रिप्शन, मिलेंगे कई सारे फायदे

फ्री फायर गेम के प्लेयर्स के लिए मेम्बरशिप एक शानदार ऑप्शन है, जिससे आप गेम में रोजाना डायमंड और रेयर चीजें खरीद सकते हैं। इस पोस्ट में हम बताएंगे कैसे लें और क्या है इसके फायदे।

A game interface displaying free Fire weekly and monthly memberships with rewards and prices.

अगर आप एक बैटल रॉयल प्लेयर है, तो आपको पता होगा कि बैटल रॉयल गेम्स जैसे फ्री फायर मैक्स, बीजीएमआई, और कॉल ऑफ ड्यूटी में गेम पैसे की बहुत जरूरत होती है, जिससे हम गेम में सभी रेयर चीजें खरीद सकते हैं। फ्री फायर बैटल रॉयल गेम के प्लेयर्स के लिए मेम्बरशिप का एक महत्वपूर्ण ऑप्शन है।

इस मेम्बरशिप का ऑप्शन आपको गेम में डायमंड के टॉप अप सेक्शन में मिलेगा। आप फ्री फायर में विभिन्न अवधियों के लिए मेम्बरशिप ले सकते हैं, जैसे साप्ताहिक, मासिक, और एक साल के लिए। इस पोस्ट में, हम आपको बताएंगे कि फ्री फायर में मेम्बरशिप कैसे ली जाती है और इसके क्या फायदे हैं।

मेम्बरशिप

फ्री फायर इंडियन सर्वर पर साप्ताहिक मेम्बरशिप कीमत 159 रुपए है। इसमें आपको 100 डायमंड तुरंत मिलेंगे और प्रतिदिन 50 डायमंड का ऑप्शन भी एनेबल हो जाएगा। इसके अलावा, आपको सदस्य चिह्न, 8x यूनिवर्सल ईपी बैज, और स्टोर पर डिस्काउंट मिलेगा।

एक महीने की मेम्बरशिप कीमत 799 रुपए है और इसमें 500 डायमंड, प्रतिदिन 70 डायमंड का ऑप्शन, और कई अन्य रिवार्ड्स शामिल हैं। इस मेम्बरशिप में आपको मासिक सदस्य चिह्न, 60x यूनिवर्सल ईपी बैज, गन स्किन बॉक्स, और स्टोर पर डिस्काउंट भी मिलेगा।

मेम्बरशिप कैसे ले

  1. लॉबी में जाएं:
    • अपने गेम लॉबी में जाएं और डायमंड आइकन पर क्लिक करें, जो आपके ऊपर बाएं साइड पर होगा।
  2. मेंबरशिप ऑप्शन पर क्लिक करें:
    • डायमंड आइकन पर क्लिक करने के बाद, आपको मेंबरशिप ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, जो आपको बाएं साइड का चौथा ऑप्शन दिखाएगा।
  3. मेंबरशिप का प्रकार चयन करें:
    • आपको वीकली या मंथली में से किसी एक मेंबरशिप को सेलेक्ट करना होगा।
  4. गूगल प्ले पेज पर जाएं:
    • सेलेक्ट होने के बाद, आपके सामने गूगल प्ले का पेज ओपन होगा।
  5. पेमेंट मेथड चुनें:
    • पेज पर जाकर आपको किसी भी पेमेंट मेथड को चुनना होगा, और सब्सक्राइब बटन पर क्लिक करें।
  6. पेमेंट करें:
    • चयनित पेमेंट मेथड को चुनने के बाद, आपको पेमेंट करना होगा।
  7. मेंबरशिप सफलतापूर्वक सब्सक्राइब होगी:
    • पेमेंट सफलतापूर्वक होने के बाद, मेंबरशिप आपके अकाउंट में सब्सक्राइब हो जाएगी।
  8. फायदे का इस्तेमाल करें:
    • अब आप इस मेंबरशिप के सभी फायदों का इस्तेमाल कर सकते हैं और गेम में नए रिवार्ड्स और लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मासिक मेंबरशिप में मिलने वाले फायदे

  • इस मेंबरशिप में आपको तुरंत 500 डायमंड मिलेंगे।
  • इस मेंबरशिप के जरिए आप हर रोज़ 70 डायमंड क्लेम कर सकते हैं।
  • इस मेंबरशिप में आपको टोटल 500 + 70, यानी कुल मिलाकर 2600 डायमोड मिलेंगे।
  • डायमंड के अलावा मासिक सदस्य चिह्न, 60x यूनिवर्सल ईपी बैज, गन स्किन बॉक्स, और अन्य कई रिवार्ड मुफ्त में दिए जाएंगे।

मेंबरशिप के अन्य फायदे

जब आप फ्री फायर बैटल रॉयल गेम में इनमें से कोई भी मेंबरशिप करवाते हैं, तो आपको अन्य कई लाभ मिलते हैं। अगर आपने 159 और 799 रुपए में से कोई भी एक की मेंबरशिप ली है, तो आपको सुपर VIP की कैटेगरी में गिना जाएगा।

अगर आप Super VIP की कैटगरी में आते हैं, तो आपको प्रतिदिन 15 डायमंड और अन्य रिवार्ड मुफ्त में दिए जाएंगे। इसके अलावा आपको एक ईवो गन टोकन गिफ्ट बॉक्स भी दिया जाएगा।

अगर आप फ्री फायर में रहते हैं और इस मेंबरशिप को लेते हैं, तो यह आपको हर रोज़ टॉप अप करने से काफी सस्ता पड़ेगा, इसके अलावा ज्यादा रिवार्ड भी मिलेंगे।

Scroll to Top