यदि आप एक फ्री फायर प्लेयर हैं, तो आपको पता होगा कि फ्री फायर के कई सारे सर्वर मौजूद हैं, जिनमें गेमप्ले अनुभव और इन-गेम इवेंट्स अलग-अलग होते हैं। इस गेम के कई सारे सर्वर हैं, जिनमें भारत, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, वियतनाम, और मिडिल ईस्ट इसके लोकप्रिय सर्वर हैं।
यदि आप इंडोनेशिया सर्वर या इसके अलावा किसी ओर सर्वर पर फ्री फायर गेम खेलना चाहते हैं, तो यह संभव है। हम इस पोस्ट में दो तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप दूसरे सर्वर में फ्री फायर गेम खेल सकते हैं।
फ्री फायर को दूसरे सर्वर पर कैसे खेलें?
हमने दो अलग-अलग तरीके बताए हैं, जिससे आप फ्री फायर को इंडोनेशिया या अन्य सर्वर पर खेल सकते हैं।
1) बिना VPN के सर्वर बदले
यदि आप बिना VPN के दूसरे सर्वर पर फ्री फायर खेलना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा, जो इस प्रकार हैं:
- सबसे पहले, आपको एक नई ईमेल ID बनानी होगी, जिसमें देश के रूप में इंडोनेशिया, ब्राज़ील, वियतनाम, और मिडिल ईस्ट के कोई भी देश का चयन करना होगा।
- फ्री फायर गेम खोलें और गेस्ट अकाउंट से लॉगिन करें।
- गेम की सेटिंग्स में जाएं और भाषा को उस देश की भाषा के हिसाब से चुनें।
- गेम को बंद करें और फिर से खोलें, इस बार पहले बनाई गई ईमेल ID से लॉगिन करें।
- अपना निकनेम दर्ज करें।
- अब आपको सर्वर चुनने का विकल्प दिखाई देगा, जिसमें भारत, इंडोनेशिया, और सिंगापुर होंगे। जिस सर्वर में आप खेलना चाहते हैं, उसे चुनें।
- अब आप गेम में लॉगिन हो जाएंगे। गेम खेलें और मजे करें।
इस तरीके से दूसरे सर्वर में फ्री फायर खेलते समय आपको किसी भी VPN की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि आप नई ईमेल ID बनाना नहीं चाहते, तो आप VPN का उपयोग करने वाले तरीके को अपना सकते हैं।
2) VPN की मदद से सर्वर बदले
VPN की मदद से आप आसानी से फ्री फायर में सर्वर बदल सकते हैं, क्योंकि जब आप VPN को शुरू करते हैं, तो वह आपके मोबाइल का IP एड्रेस और लोकेशन को बदल देता है, जिससे आप दूसरे सर्वर पर फ्री फायर खेल सकते हैं। इस तरीके से, यदि आप दूसरे सर्वर पर फ्री फायर खेलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Google Play Store से कोई भी VPN डाउनलोड करें।
- VPN डाउनलोड होने के बाद, गेम को खोलें। (यदि आपने गेम में लॉगिन किया हुआ है, तो उसे लॉग आउट करें।)
- गेम खोलने के बाद, आपको एक नया अकाउंट बनाना होगा, आप गेस्ट अकाउंट भी बना सकते हैं।
- अकाउंट बनाते समय आपको सर्वर सिलेक्ट करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जिस सर्वर में आप खेलना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें।
- अब निकनेम डालें और गेम में लॉगिन हो जाएं।
- गेम खेलें और मज़े करें।
यह मुख्य दो तरीके थे जिससे आप फ्री फायर को दूसरे सर्वर पर खेल सकते है, आपको बता दे की यदि आप भारत के है तो आप भारत के सर्वर में ही खेले क्यों की VPN की मदद से दूसरे सर्वर में खेलना गेम के नियमो को विरुद्ध है।
- फ्री फायर इंडिया की लॉन्च डेट: 2024 में कब होगा गेम का अनावरण?
- Hit Accurate Headshots with the Right Sensitivity Settings in Free Fire Max
- Free Fire Latest Redeem Codes for August 2024
- जोसेफ (Joseph) फ्री फायर कैरेक्टर: इन-गेम बायोग्राफी, बैक स्टोरी और एबिलिटी गाइड
- Free Fire Advance Server OB46 Download + Activation Code