फ्री फायर मैक्स में HP बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। नॉर्मल में 200 HP मिलती है। लेकिन हम आपको ऐसे कैरेक्टर स्किल कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे जिन्हें आप एक साथ यूज करते हैं तो आपकी HP 370 हो जाएगी। अगर आपके पास 370 HP हो जाती है, तो आप इतनी आसानी से मर नहीं सकते। अगर आप भी 370 HP करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
Luqueta + Antonio + Leon + Xayne
अगर आप Luqueta कैरेक्टर की Hat Trick एबिलिटी का यूज करते हैं, तो हर एक किल पर 25 HP अतिरिक्त मिलती है। अगर आप 2 किल कर लेते हैं, तो आपको 50 HP अतिरिक्त मिलती है। टोटल में आपको 250 HP हो जाएगी।
अगर आप Gangster’s Spirit एबिलिटी का यूज करते हैं, तो मैप में लैंडिंग के समय 40 HP अधिक मिलती हैं। टोटल में आपको 240 HP मिलेगी। लेकिन अगर आपको एक बार कोई प्लेयर डैमेज देता है, तो 40 HP रिकवर नहीं होगी।
अगर कोई प्लेयर Buzzer Beater एबिलिटी का यूज करता है, तो डैमेज होने पर HP रिकवर करने में मदद करता है। अगर उसे डैमेज होता है, तो प्रति सेकंड 3 HP रिकवर होगी, इस स्किल से आपके कैरेक्टर की हेल्थ टोटल 60HP तक रिकवर होगी।
Xayne कैरेक्टर की स्किल (Xtreme Encounter) को अगर आप ऑन करते हैं, तो तुरंत ही 60 HP 12 सेकंड के लिए अधिक मिलती है। इसके बाद दूसरी बार HP लेने के लिए 75 सेकेंड तक रुकना पड़ेगा।
कैरेक्टर | एबिलिटी | एक्स्ट्रा HP |
---|---|---|
Luqueta | Hat Trick | 50 HP |
Antonio | Gangster’s Spirit | 40 HP |
Leon | Buzzer Beater | 60 HP (डैमेज होने पर 60 HP Recovery होगी एक्स्ट्रा नहीं मिलेगी) |
Xayne | Xtreme Encounter | 60 HP (12 सेकंड के लिए) और 20 HP (वेस्ट टोकन से) |
टोटल HP | 350HP |
अगर आप इन 4 कैरेक्टर स्किल का यूज करते हैं, तो आपको टोटल 200 + 50 + 40 + 60 = 350 HP मिलेगी। और BR रैंक में तो वेस्ट टोकन मिलता है, तो 20 HP अधिक मिलेगी, यानी कुल मिलाकर 370 HP होगी, और अगर आप फाइट के बाद सर्वाइव कर लेते हैं, तो 60 HP रिकवर होगी।