निकिता (Nikita) फ्री फायर में लॉन्च होने वाला सातवां कैरेक्टर है। यह एक पुराना कैरेक्टर है जिसे 20/03/2018 तारीख को पैच अपडेट के बाद गेम में लॉन्च किया गया था। निकिता (Nikita) कैरेक्टर के साथ ही फ्री फायर में रैंक सिस्टम भी लॉन्च की गई थी, इसी के साथ कई सारे नए फीचर भी गेम में लॉन्च किए गए थे।
निकिता (Nikita) कैरेक्टर
निकिता कैरेक्टर गन की रिलोड स्पीड को बढ़ा देती है। गेम में मौज्द सभी गन की रिलोड स्पीड को इस कैरेक्टर की एबिलिटी से बढ़ाया जा सकता है।
कैरेक्टर का नाम | निकिता (Nikita) |
लिंग | महिला |
एबिलिटी प्रकार | पैसिव |
एबिलिटी नाम | फायरआर्म्स एक्सपर्ट |
जन्म तिथि | 11-11 |
आयु | 22 |
व्यवसाय | बॉडीगार्ड |
शौक | पेंटबॉल |
संबंध | कैरोलाइन की बॉडीगार्ड |
वर्तमान में उपलब्ध | स्टोर से प्राप्त किया जा सकता है |
मूल्य | 499 डायमंड / 10,000 गोल्ड कॉइन |
बैकस्टोरी
निकिता मिलिट्री स्कूल से पढ़ी होती है जो अपनी स्कूल की टॉप निशानेबाज होती है। स्कूल में सबसे टॉप निशानेबाज बनने के बाद उसे होराइजन (Horizon) के उपराष्ट्रपति की बेटी Caroline की बॉडीगार्ड बनाई जाती है। निकिता का मुख्य उद्देश्य और मिशन सिर्फ कैरोलीन की रक्षा करना होता है। वह इस काम से काफी खुश होती है लेकिन कोई नही जानता की निकिता का कोई और मिशन है जो शायद होराइजन के खिलाफ है।
निकिता कैरेक्टर को गेम डेवलपर ने खुद डिजाइन किया है। निकिता कैरेक्टर का कोई रियल लाइफ इंसान के साथ कनेक्शन नहीं है। गेम में लॉन्च होने के बाद अभी तक इस कैरेक्टर की डिजाइन को बदला नहीं गया।
एबिलिटी
निकिता की एबिलिटी का नाम फायरआर्म्स एक्सपर्ट (Firearms Expert) है जो पैसिव स्किल है। यदी कोई प्लेयर निकिता कैरेक्टर की एबिलिटी का इस्तमाल करता है तो उसकी गन की रिलोड स्पीड 20% बढ़ जाती है और SMG गन की आखरी 15 गोली का डैमेज 30% बढ़ जाता है।
- फ्री फायर इंडिया की लॉन्च डेट: 2024 में कब होगा गेम का अनावरण?
- Hit Accurate Headshots with the Right Sensitivity Settings in Free Fire Max
- Free Fire Latest Redeem Codes for August 2024
- जोसेफ (Joseph) फ्री फायर कैरेक्टर: इन-गेम बायोग्राफी, बैक स्टोरी और एबिलिटी गाइड
- Free Fire Advance Server OB46 Download + Activation Code