ओलिविया (Olivia) कैरेक्टर फ्री फायर में लॉन्च होने वाला पांचवा एबिलिटी वाला कैरक्टर है, इसे मैक्सिम कैरक्टर के बाद गेम में लॉन्च किया गया था। हालांकि, ओलिविया इतना खास प्रख्यात कैरेक्टर नहीं है, लेकिन यह फ्री फायर के सबसे पुराने कैरेक्टरों में से एक है। आज की इस पोस्ट में हम ओलिविया कैरेक्टर की बैकस्टोरी, इसकी एबिलिटी और डिजाइन के बारे में बात करेंगे।
ओलिविया (Olivia)
ओलिविया (Olivia) कैरेक्टर फ्री फायर में बहुत ही कम इस्तेमाल होने वाला कैरक्टर है, यह कैरेक्टर टीममेट को रिवाइव करते समय ही काम आता है। ओलिविया कैरक्टर शुरुआत में सभी प्लेयर्स को फ्री में दिया गया था, लेकिन फिलहाल इस कैरेक्टर को लेने के लिए 10,000 गोल्ड कॉइन या 499 डायमंड की जरूरत पड़ेगी।
कैरेक्टर नाम | ओलिविया (Olivia) |
लिंग | महिला |
एबिलिटी प्रकार | पैसिव |
एबिलिटी नाम | हीलिंग टच |
जन्मतिथि | 10 नवंबर |
आयु | 29 |
व्यापार | नर्स |
शौक | पार्क में पिकनिक |
संबंध | फोर्ड (पति) |
वर्तमान में उपलब्ध | स्टोर से प्राप्त |
मूल्य | 499 डायमंड / 10,000 गोल्ड कॉइन |
बैकस्टोरी
ओलिविया (Olivia) एक 29 साल की फ्री फायर इन-गेम फीमेल कैरेक्टर है, जिसका जन्म 10 नवंबर को हुआ था। ओलिविया जब छोटी थी, तब एक दुर्घटना में काफी घायल हुई थी और उनके ऑपरेशन के बाद ओलिविया में काफी बदलाव देखने को मिला।
ऑपरेशन के बाद वह अपने चमत्कारी स्पर्श से उनके दर्द और चोटों को दूर कर सकती थी। अपने बहुत ही दर्दनाक बचपन के बावजूद भी वह आज अपने दोस्तों और साथियों की बहुत देखभाल करनी है। ओलिविया, फोर्ड की पत्नी होती है, जो एक हॉस्पिटल में नर्स की जॉब करती है।
ओलिविया एक बहुत ही दयालु और बड़े दिल वाली महिला है, जो हमेशा अपने साथियों की मदद करने के लिए तैयार होती है। उनके स्पर्श से वह लोगो को ठीक कर सकती थी और इसी शक्ति के बारे में कुछ हेवानो को पता चलने पर वह उसे बरमूडा नामक द्वीप पर छोड़ आते हैं।
ओलिविया कैरेक्टर की डिजाइन पहले अलग हुआ करती थी, लेकिन अपडेट के बाद इसकी डिजाइन को पूरी तरह से बदल दिया गया है और साथ ही इस कैरेक्टर के फेस को भी बदल दिया है। पहले वाली ओलिविया को एक नर्स की तरह कपड़े पहनाए गए थे, जबकि आज की लेटेस्ट ओलिविया कैरेक्टर को एक ब्लैक कलर का शर्ट और नीचे लाइट ब्राउन कलर का पेंट पहनाया गया है।
एबिलिटी
ओलिविया कैरेक्टर की एबिलिटी का नाम हीलिंग टच (Healing Touch) है, जो एक पैसिव स्किल है। जब भी आप ओलिविया कैरेक्टर की एबिलिटी का इस्तमाल करके मेडिकिट या मशरूम खाएंगे, तो आपके टीम मेट की HP भी बढ़ेगी।
जब भी कोई प्लेयर अपने कैरेक्टर के अंदर ओलिविया कैरेक्टर की हीलिंग टच एबिलिटी को रखता है और मैडकिट या महरूम खाता है, तो उनकी हेल्थ पॉइंट (HP) बढ़ेगी, उन में से 80% हेल्थ पॉइंट (HP) उनके 10 मीटर के अंदर सभी टीम मेट को भी मिलेगी। यदि आप ज्यादातर स्क्वाड गेम खेलते हैं, तो टीमवर्क और हीलिंग के लिए ओलिविया कैरेक्टर की हीलिंग टच एबिलिटी बहुत काम की है।
उम्मीद है कि आपको ओलिविया (Olivia) कैरेक्टर के बारे में यह जानकारी पसंद आई होगी, ऐसी ही अपडेट हर रोज़ प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो कर सकते हैं। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।