Wukong कैरेक्टर के साथ बेस्ट पैसिव कैरेक्टर स्किल्स कॉम्बिनेशन

फ्री फायर में Wukong के साथ बेहतरीन कैरेक्टर कंबिनेशन! रश, सपोर्ट के लिए एक-दम सही स्किल कॉम्बो।

Five diverse free fire characters in different outfits. Wukong at the forefront and a great character combination, dark gray background

अगर आप एक फ्री फायर प्लेयर हैं, तो आपको पता होगा कि आजकल बहुत से प्लेयर्स Wukong कैरेक्टर की एबिलिटी का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। ये कैरेक्टर CS और BR मोड दोनों में खूब फेमस है। हम आपको इस कैरेक्टर के साथ टॉप 3 पैसिव कैरेक्टर एबिलिटी के बारे में बताने वाले हैं। इस पोस्ट में, हम Wukong कैरेक्टर की एबिलिटी और उसके साथ 3 पैसिव कैरेक्टर्स की एबिलिटी के बेस्ट कॉम्बो के बारे में चर्चा करेंगे, जो एक जबरदस्त स्किल कॉम्बिनेशन बनाएगा। पहले, हम Wukong कैरेक्टर की एबिलिटी के बारे में जानेंगे और फिर हम पैसिव स्किल्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Wukong कैरेक्टर की एबिलिटी

Wukong कैरेक्टर की मुख्य एबिलिटी “Camouflage” है। जब एक प्लेयर इस एबिलिटी का उपयोग करता है, तो वो घास में बदल सकता है और अपनी पहचान छुपा सकता है। ये घास 15 सेकंड तक रहती है। इस कैरेक्टर की एबिलिटी का कूल डाउन 200 सेकंड (3 मिनट 20 सेकंड) है। एक खास बात यह है कि अगर आप किसी प्लेयर को नॉक डाउन करते हैं, तो आप Camouflage एबिलिटी का फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए, इस एबिलिटी की वजह से प्लेयर्स इसका अधिकतर इस्तेमाल कर रहे हैं। अब हम आपको इस कैरेक्टर के साथ बेस्ट पैसिव कैरेक्टर स्किल कॉम्बिनेशन के बारे में बताएंगे।

रश गेमप्ले के लिए: Wukong + Ford + Luna + J.Biebs

अगर आप एक रश प्लेयर हैं, तो निम्नलिखित कैरेक्टर स्किल कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल करें।

आयरन विल: Ford कैरेक्टर की “आयरन विल” एबिलिटी से, कैरेक्टर किसी भी नुकसान पर प्रति सेकंड 10 HP रिकवर करता है। यह रिकवरी 3 सेकंड तक चलती है, यानी कुल 30 HP रिकवर होगी।

फाइट एंड फ्लाइट: Luna कैरेक्टर की “फाइट एंड फ्लाइट” एबिलिटी से, कैरेक्टर को नुकसान पहुंचाने पर फायर रेट 8% और मूवमेंट स्पीड 15% बढ़ जाती है। यह प्लेयर को बेहतर और तेज हमला करने में मदद करती है।

साइलेंट सेंटिनल: J.Biebs की “साइलेंट सेंटिनल” क्षमता से, कैरेक्टर जब भी किसी दुश्मन को नॉक डाउन करता है, तो उसकी स्प्रिंटिंग स्पीड 15% तक बढ़ जाती है।

सपोर्टिंग गेमप्ले के लिए : Wukong + Kelly + Leon+ Nairi

यदि आप एक सपोर्ट प्लेयर हैं और अपने टीममेट्स का समर्थन करते हैं, तो यह कैरेक्टर कॉम्बिनेशन आपके लिए सबसे बेहतर होगा।

डेडली वेलॉसिटी: Kelly कैरेक्टर की “डेडली वेलॉसिटी” एबिलिटी का उपयोग करके, आपके कैरेक्टर की स्प्रिंट स्पीड 6% बढ़ जाती है। यह एबिलिटी उन प्रो-लेवल के खिलाड़ियों द्वारा अधिक उपयोग किया जाएगा क्योंकि यह एबिलिटी चलने की गति को काफी बढ़ाती है।

बज़र बीटर: जब कोई प्लेयर Leon कैरेक्टर की “बज़र बीटर” एबिलिटी का उपयोग करता है और कैरेक्टर को नुकसान पहुँचता है, तो बज़र बीटर पैसिव स्किल प्रति सेकंड 3 HP की रिकवरी करती है। यह एबिलिटी आपके कैरेक्टर की कुल 60 HP तक रिकवर करता है। यह यूजर को अधिक समय तक टिकाऊ और सपोर्ट देने में मदद करता है।

आइस आयरन: जब कोई प्लेयर Nairi कैरेक्टर की “आइस आयरन” एबिलिटी का उपयोग करता है और ग्लूवाल कास्ट करता है, तो दुश्मन द्वारा ग्लूवाल पर किए गए नुकसान को 35% तक कम किया जाता है। अगर आप दुश्मन के ग्लूवाल पर नुकसान करते हैं, तो उसे 50% अधिक नुकसान होता है। यह कैरेक्टर दुश्मनों के खिलाफ आक्रामक स्थितियों में अपनी टीम को अधिक समर्थन प्रदान करने में मदद करता है।

यह कॉम्बिनेशन आपको टीममेट्स का समर्थन करने के लिए एक मजबूत सपोर्ट स्टाइल दे सकता है, जिससे उन्हें बढ़ी हुई चालना गति मिलती है और उनकी टिकाऊता में मदद मिलती है।

यह कुछ पैसिव स्किल हैं जिन्हें आप Wukong कैरेक्टर के साथ अच्छे गेमप्ले के लिए उपयोग कर सकते हैं। इनके अलावा आप अलग अलग गेमप्ले के लिए अलग अलग स्किल कॉम्बिनेशन का इस्तमाल कर सकते है।

Scroll to Top