फ्री फायर यूनवर्स की कहानी (Story of Free Fire Universe)

फ्री फायर, एक बहुत ही पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम को फ्री फायर यूनवर्स की कहानी पर बनाई गई है जो काफी दिलचस्प है। इस गेम के पीछे की कहानी को जानकर आपको इसे खेलने का और भी मजा आएगा।

Two groups of Free Fire universe story, Horizon on the left and Mambas on the right.

देखिए कोई भी बैटल रॉयल गेम हो, उनके पीछे की कुछ कहानी होती है जिसके आधार पर वह गेम बनाई जाती है। ऐसी एक गेम फ्री फायर है जिन्हें आप में से कई लोग खेलते होंगे या फिर खेली होगी। फ्री फायर गेम के पीछे की एक पूरी कहानी है जो एक फ्री फायर प्लेयर को जानना जरूरी है। आज की इस पोस्ट में हम फ्री फायर गेम की पूरी कहानी जानेंगे कि आखिर यह गेम किस तरह बनाई गई और इनमें अलग-अलग कैरेक्टर जो अवेलेबल है वह कहां से आए। फ्री फायर की कहानी एक फिल्म की तरह है, इस लिए इसे आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

महा पतन (Great Collapse)

कहानी की शुरुआत 2017 में टेरा (Terra) नाम की दुनिया से होती है। इस दुनिया पर लोग अपने छोटे-मोटे काम और समस्याओं मैं व्यस्त है। इन्हें नही पता की सूरज से एक कोरोनल मास इजेक्शन (coronal mass ejection) नामक घटना हुई है जो इनकी धरती की ओर तेजी से बढ़ रही है। एक दिन सूरज की ओर से आने वाली यह आफत टेरा (Terra) पर आ पहुंचती है और महापतन होता है। महापतन से पूरा टेरा (Terra) अव्यवस्थित हो जाता है।

भयंकर महान पतन के कुछ सालो के बाद टेरा (Terra) दुनिया में तीन बड़े शहर ला लूना, ग्रिज़ा और न्यू डॉन शहर उभरकर आते है।

A map of the island named Terra features distinct locations including La Luna, New Dawn, Griza, Bermuda, and NexTerra.
Free Fire Universe Terra Map

ला लुना (La Luna)

ला लुना (La Luna) दुनिया को बदलने और मानवता को एक नए स्तर पर ले जाने की दृष्टि से वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति और रचनात्मकता का गढ़ है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे शक्तिशाली तकनीकी कंपनियाँ यहाँ अपना घर बनाती हैं, जिनमें सबसे बड़ी कंपनी होराइज़न भी शामिल है।

होराइज़न का उदय (Rise Of Horizon)

होराइज़न (Horizon) कंपनी एक बहुत बड़ी और शक्तिशाली टेक कंपनी है जो उत्तर टेरा (North Terra) के ला लुना (La Luna) शहर में है। यह कंपनी बहुत सारी तकनीक और वैज्ञानिक खोजें करती है।

जब 2017 में कोरोनल मास इजेक्शन से महान पतन हुआ तब इसका सबसे बड़ा लाभार्थी होराइज़न (Horizon) कंपनी थी। कंपनी ने अत्याधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक खोजों का विकास किया जो मानव जाति को विकसित करने में मदद कर सकती थीं। कंपनी ने अपनी प्रौद्योगिकियों का उपयोग स्थिरता, भोजन और जीवन की उन्नत गुणवत्ता प्रदान करने के लिए किया। इससे कंपनी को नायक का दर्जा मिला और 2027 में होराइज़न (Horizon) उत्तर टेरा (North Terra) की सबसे शक्तिशाली शक्ति बन गई।

होराइज़न (Horizon) कंपनी भविष्य में किसी भी बड़े संकट से निपटने के लिए मानवता को तैयार करना चाहत है। कंपनी का मानना है कि तकनीक और विज्ञान मानवता को मजबूत बना सकते हैं।

होराइज़न कंपनी के बारे में लोग अलग-अलग राय रखते हैं। कुछ लोग कंपनी की प्रशंसा करते हैं, जबकि कुछ लोग इसे संदेह की दृष्टि से देखते हैं। लेकिन एक बात निश्चित है कि होराइज़न कंपनी दुनिया को बदल रही है। होराइज़न कंपनी को याद रखना क्यों की यही फ्री फायर गेम की कहानी की सबसे बड़ी जड़ है।

Six diverse Free Fire universe characters under the glowing ‘HORIZON’ logo in a futuristic setting.

ग्रिज़ा (Griza)

ग्रिज़ा गेंगो का शहर था, लेकिन जब महान पतन हुआ तो इन्होंने अपने शहर को बचाने के लिए अपने अधिकांश हिंसक तरीकों को छोड़ दिया और शहर को पुनर्निर्माण में मदद करने लगे। अब, ग्रिज़ा (Griza) एक बड़ा साइबरपंक शहर बन चुका है जो दक्षिणी टेरा (South Terra) की सीमा पर स्थित है। यहाँ के लोग एक नए युग के लिए तैयार हैं।

द अंडरडॉग्स – द माम्बास (The Underdogs – The Mambas)

जैसे की हमने बताया कि Griza गेंगो का शहर था इस शहर में एक गैंग समूह था जिसका नाम मांबास (Mambas) था। हर कोई होराइजन के लक्ष्यों से सहमत नहीं था वैसे ही मांबास भी होराइजन के काम और लक्ष्य से सहमत नही था। मांबास एक विद्रोही बल था जो होराइजन के खिलाफ लड़ रहा था। मांबास में कई ऐसे लोग शामिल थे जिन्हें होराइजन ने अन्याय किया था। मांबास होराइजन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध था।

The Mambas team from the Free Fire universe strategizing with a holographic blueprint.

न्यू डॉन (New Dawn)

न्यू डॉन (New Dawn) उत्तर टेरा (North Terra) की मनोरंजन, खरीदारी और कारीगर राजधानी है। यहाँ, लोग जीवन का आनंद लेना और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहते हैं। महान पतन के बाद, न्यू डॉन ने नई दुनिया को अपनाया।

प्रोजेक्ट बरमूडा (Project Bermuda)

फ्री फायर गेम की कहानी की शुरुआत यहां से होती है। इज़ाबेल लियोनेल (Isabel Lionel), जो होराइज़न की प्रमुख होती है, वह एक प्रोजेक्ट की शुरुआत करती है जिसमे वह लोगो को किडनैप करके उनके ऊपर स्ट्रेस एक्सपेरिमेंट करते है। वह लोगो के जीनों (Genes) में बदलाव करते है और इसे बहुत ताकतवर बनाते है। इन एक्सपेरिमेंट किए हुए लोगो को वह प्लेन के जरिए एक रहस्यमय बरमूडा (Bermuda) द्वीप पर भेजते है। द्वीप पर पहुंचने पर, लोगों को पता चला कि उन्हें अपने जीवन के लिए लड़ना होगा। उन्हें एक-दूसरे से लड़ना था, और उन्हें द्वीप पर पाए जाने वाले खतरों से भी बचना था।

प्रयोग के दौरान, लोगों को पता चला कि वे उत्परिवर्तित (Mutated) हो गए थे। उनके पास अब अलौकिक एबिलिटी थीं, जैसे कि तेजी से दौड़ना, ऊंची छलांग लगाना और भारी वस्तुओं को उठाना।

कुछ लोग अपनी नई शक्तियों से खुश थे, जबकि अन्य भयभीत थे। कुछ लोगों ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल दूसरों की मदद करने के लिए किया, जबकि अन्य लोगों ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल खुद को मजबूत बनाने के लिए किया।

होराइज़िन बनाम माम्बास

जल्द ही, यह स्पष्ट हो गया कि प्रोजेक्ट बरमूडा एक प्रयोग से कहीं अधिक था। यह एक युद्ध था। एक तरफ होराइज़न की प्रमुख इज़ाबेल लियोनेल थी, जो मानव जाति को अगले चरण में ले जाना चाहती थी। दूसरी तरफ वे लोग और माम्बास समूह था जो एक्सपेरिमेंट किए हुए लोगो को होराइज़न से बचाने ओर होराइज़न को मिटाना चाहते है।

इस तरह फ्री फायर की इस स्टोरी में होराइज़न और माम्बास दो बड़े ग्रुप सामने आते है। होराइज़न अपनी टेक्नोलॉजी की मदद से आम इंसान के ऊपर एक्सपेरिमेंट करके उसे बहुत ही ताकतवर बनाकर एक बड़ी फौज बना रहे है जब की माम्बास यह नही चाहता। वह इस होराइज़न से लड़ने और इसे मिटाने पर लगा है।

इन दोनो ग्रुप में काम करने वाले मुख्य लोगो को फ्री फायर गेम में कैरेक्टर के तौर पर लॉन्च किया जाता है। जैसे की होराइज़न के लिए हयातो, A124 रोबोट, सोनिया काम करते है जब की माम्बास के लिए मोको, जोसेफ, वोल्फ्राह, स्टेफी, शिरौ ओर कपेला काम करते है।

होराइजन कंपनी में काम करने वाले बहुत से लोग होराइजन के बारे में सच्चाई नहीं जानते हैं। जैसे की हयातो। हयातो को होराइजन का असली मतलब नहीं पता, इसीलिए वह इस कंपनी में काम करता है। लेकिन कुछ समय बाद हयातो को सच्चाई का पता चल जाता है।

अब आगे सभी कैरेक्टर की स्टोरी आती है की आखिर किस तरह वह इस प्रोजेक्ट बरमूडा का हिस्सा बने।

रेस्क्यू केली (Rescue Kelly)

केली नाम की एक युवा लड़की जो होराइज़न के द्वारा किडनैप की गई थी और आम लोगो की तरह उसे भी तनाव एक्सपेरिमेंट का हिस्सा बनाकर बरमूडा नाम के द्वीप पर लड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है। केली अब इस बरमूडा द्वीप से बचकर निकलने की सारी उम्मीद खो देती है। लेकिन एंड्रयू, मिशा और माम्बास गैंग केली को छुड़ाने और होराइजन की सच्चाई दुनिया के सामने लाने के लिए इस बरमूडा द्वीप पर जाने का मिशन शुरू करते है।

Bermuda map meticulously marked, surrounded by military equipment with a radar screen and framed soldier picture.

एक तरफ माम्बास गैंग के लोग होराइज़न की सच्चाई सामने लाने और आम लोगो को बचाने के लिए बरमूडा द्वीप पर जा रहे है, जब की होराइज़न इसे रोकने के लिए अपने एक्सपेरिमेंट किए हुए लोगो को माम्बास को रोकने के लिए इस बरमूडा द्वीप पर छोड़ रहे है। इस तरह इस गेम की कहानी आगे बढ़ती है।

केली जो फ्री फायर की पहली एबिलिटी वाली कैरेक्टर है। अब आपको आने वाली नई पोस्ट में फ्री फायर में मौजूद सभी कैरेक्टर की स्टोरी के बारेमे पता चलेगा। इस लिए हमारी वेबसाइट की नोटिफिकेशन चालू करे या हमारी वेबसाइट चैनल को फॉलो करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top